राजस्थान के मंत्री ने कहा- चंद्रयान-3 में जो यात्री गए हैं उन्हें मैं सलाम करता हूं; हुए ट्रोल
राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह कह रहे हैं, "(चंद्रयान-3 में) जो यात्री गए हैं उन्हें मैं सलाम करता हूं।" इस बयान के बाद चांदना सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, चंद्रयान-3 एक मानव रहित मिशन है जिसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


