Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के शख्स ने अपनी पीठ पर गुदवाए पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के नाम

short by शिव / on Tuesday, 13 February, 2024
भीलवाड़ा (राजस्थान) के नारायण भदाला नामक शख्स ने 2019 में पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के नाम अपनी पीठ पर गुदवाए हैं। भदाला ने अपने सीने पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तस्वीर भी गुदवाई हुई है। भदाला ने कहा कि देश के लिए मर मिटने को तैयार रहने वाले सैनिक असली हीरो हैं।