राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर का बैंक खाता हुआ फ्रीज़, ऑनलाइन ठगी के रुपए किए गए थे ट्रांसफर
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के एक अधिकारी ने बताया है कि मंदिर के एक बैंक खाते को गुजरात की साइबर सेल ने फ्रीज़ कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, गुजरात के एक शख्स से हुई ऑनलाइन ठगी में से ₹2,000 मंदिर के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। खाता दोबारा सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


