Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव को ईडी ने भेजा समन, मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 26 October, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) केस में समन भेजा है। इससे पहले ईडी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर छापेमारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस के वादों के एलान के बाद यह सब हो रहा है।