राजस्थान के सीएम गहलोत के बेटे वैभव पर बीजेपी सांसद मीणा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
राजस्थान के बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ₹5,000 करोड़ के कथित घोटाले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वह शुक्रवार को ईडी को सबूत सौंपेंगे। बकौल मीणा, वैभव और उनकी पत्नी ने शेल कंपनी के ज़रिए फेयरमोंट होटल में निवेश किया और इसके ज़रिए कालेधन को सफेद किया गया।
read more at abp न्यूज़


