राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के पिता को सर्जरी के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा को सर्जरी के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री के पिता को यूरोलॉजी से जुड़ी समस्या है और उनकी सर्जरी बुधवार को होगी। इससे पहले भी उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
read more at X (formerly twitter)


