राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को जेल में बंद कैदी ने फोन पर दी जान से मारने की धमकी
जयपुर (राजस्थान) में पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस के अनुसार, फोन को ट्रेस कर मामले में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी पॉक्सो मामले में जेल में बंद है और ज़मानत नहीं मिलने से नाराज़ था।
read more at News18 हिंदी


