राजस्थान के सीकर में 1,000 पुलिसकर्मियों ने सुबह 4 बजे अपराधियों के 618 ठिकानों पर की रेड
सीकर (राजस्थान) पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सोमवार सुबह 4 बजे शहर के आदतन अपराधियों के 618 ठिकानों पर दबिश दी। सीकर एसपी परिस देशमुख, एडिशनल एसपी रामचंद्र मूंड के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें 95 टीमों के 1,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बकौल रिपोर्ट्स, कई अपराधियों को हिरासत में भी लिया गया।
read more at X (formerly Twitter)


