Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सीकर में ट्रक और बाइक की टक्कर में 9 लोगों की हुई मौत, 6 घायल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 1 January, 2023
राजस्थान के सीकर में एक पिकअप ट्रक और बाइक की टक्कर में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। जान गंवाने वालों में ट्रक पर सवार 7 लोग और बाइक पर सवार 2 लोग शामिल हैं। दरअसल, टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक बोरिंग मशीन में जा घुसा था।