Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सुधार गृह से भागे 2 नाबालिगों का कारोबारी की हत्या करने का वीडियो आया सामने

short by खुशी / on Friday, 8 March, 2024
जयपुर (राजस्थान) के बाल सुधार गृह से भागे 2 नाबालिगों द्वारा रोहतक (हरियाणा) में एक कारोबारी की उसकी मां की आंखों के सामने हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, नाबालिगों ने 29 फरवरी को कार सवार कारोबारी पर कई राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।
read more at X