राजस्थान चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर विधायक आक्या ने बीजेपी से दिया इस्तीफा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद चित्तौड़गढ़ सीट से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने 35 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व यूआईटी चेयरमैन, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन, पूर्व प्रधान, मंडलों के अध्यक्ष, जिला मंत्री व अन्य शामिल हैं। चंद्रभान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


