Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की एक और सूची हुई वायरल; पार्टी बोली- फर्ज़ी है

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 14 October, 2023
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की एक और सूची शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, बीजेपी ने इस सूची को फर्ज़ी बताते हुए कहा, "ये लिस्ट फोटोशॉप्ड है। हमारी अधिकृत सूची बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल्स से जारी होती है।" इससे पहले बुधवार को बीजेपी उम्मीदवारों की एक फर्ज़ी सूची वायरल हुई थी।
read more at X