राजस्थान ने एनईईटी यूजी में पास हुए परीक्षार्थियों के मामले में टॉप 3 राज्यों में बनाई जगह
मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी (यूजी) 2023 में पास हुए परीक्षार्थियों के मामले में राजस्थान ने देश के टॉप 3 राज्यों में जगह बनाई है। राजस्थान के 1 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 1.39 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं जिसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (1.31 लाख) है।
read more at भाषा


