राजस्थान पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, हुई मौत
राजस्थान पुलिस की तैयारी के लिए शुक्रवार को दौड़ लगा रहे 23 वर्षीय युवक कुलदीप सैनी को अज्ञात वाहन ने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। हेड कॉन्स्टेबल खेमचंद शर्मा के अनुसार, गांव नगला डिप्टी निवासी कुलदीप घटना के समय एनएच-21 पर डहरा और पहरसर के बीच था।
read more at Public


