राजस्थान पुलिस ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने बताया कि समारोह के दौरान रामनिवास बाग के अंदर सामान्य यातायात बंद रहेगा। बकौल पुलिस, रामनिवास बाग में जेडीए की भूमिगत पार्किंग और फुटबॉल ग्राउंड की पार्किंग में आम लोग वाहन पार्क कर सकेंगे।
read more at X (formerly Twitter)


