Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 14 पाक विस्थापितों को मिले भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र, लगाए वंदे मातरम के नारे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 5 July, 2023
जयपुर (राजस्थान) में बुधवार को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने 14 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे। प्रमाणपत्र पाने के बाद सभी ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। उनमें से एक ने कहा कि उनका कई वर्षों का इंतज़ार खत्म हुआ है और वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि वे भारतीय हैं।