राजस्थान में 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर किया गया गैंगरेप, कुएं में मिला शव
सीकर (राजस्थान) में 15-वर्षीय लड़की का अपहरण व गैंगरेप के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 3 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार को घर से लापता हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


