राजस्थान में 17 वर्षीय छात्रा ने ज़हर खाकर की खुदकुशी, घटना के वक्त खेत में गई थी उसकी मां
डूंगरपुर (राजस्थान) में नीमा नामक 17-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा के पिता इंदौर (मध्य प्रदेश) में काम करते हैं और रविवार शाम जब उसकी मां खेत में काम करने गई थीं उसी दौरान नीमा ने सल्फास की गोलियां खा लीं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
read more at Public


