राजस्थान में रेस्टोरेंट में काम करने वाले 2 भाइयों ने कहासुनी के बाद मालिक की पीटकर की हत्या
जयपुर (राजस्थान) में एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले 2 सगे भाइयों ने शनिवार रात रेस्टोरेंट के मालिक हमीर सिंह की हॉकी और पलटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों और हमीर के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने हमीर का सिर फोड़ा और चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया।
read more at News18 हिंदी


