राजस्थान में 2 बीजेपी नेताओं ने बिजली विभाग के दफ्तर में की आत्मदाह की कोशिश
बारां (राजस्थान) में शुक्रवार को 2 भाइयों ने बिजली विभाग के दफ्तर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। बीजेपी के स्थानीय नेता बताए जा रहे दोनों भाइयों ने बिजली कनेक्शन के लिए अधिकारियों पर ₹3 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस दौरान कई बीजेपी नेता घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
read more at Public


