राजस्थान के 35 वर्षीय शख्स ने 3,000 लड़कियों को भेजे अश्लील मेसेज व फोटो, हुआ गिरफ्तार
राजस्थान की बारां पुलिस ने लड़कियों को अश्लील फोटो-मेसेज भेजकर व कॉल कर परेशान करने वाले एक 35 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 3,000 से अधिक लड़कियों को परेशान कर चुका था। उसने बताया कि वह अलग-अलग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से छात्राओं के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां हासिल करता था।
read more at हिन्दुस्तान


