राजस्थान में 477 अस्पतालों में मारा गया छापा, 221 डॉक्टरों समेत 1127 कर्मी मिले गैर-हाज़िर
राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को राज्यभर के 477 सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 221 डॉक्टर, 443 नर्सिंग व पैरामेडिकल कर्मचारी, 37 अन्य कर्मी और 426 संविदा कर्मी गैर-हाज़िर मिले जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, 444 डॉक्टर, 1,174 नर्सिंग कर्मचारी समेत 2,132 कर्मचारी छुट्टी पर थे।
read more at राजस्थान सरकार


