Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 50 साल पुराने मकान का बरामदा ढहने से मां-बेटी की हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 19 May, 2024
भीलवाड़ा (राजस्थान) में शनिवार देर रात एक मकान के बरामदे की छत ढह गई जिसके मलबे के नीचे दबने से एक महिला व उसकी 13 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मकान करीब 50 साल पुराना था। मृत महिला के पति ने बताया कि 5 दिन बाद मकान की मरम्मत का काम शुरू होने वाला था।