राजस्थान में 55 लाख छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
राजस्थान में 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55 लाख से अधिक छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का सामूहिक पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राजस्थान शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि 65,000 से अधिक सरकारी व कई प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 के बीच यह पाठ किया।
read more at राजस्थान सरकार


