Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 6 माह की बच्ची के 21 वर्षीय पिता ने 5वीं कोशिश में पास की एनईईटी यूजी परीक्षा

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 19 June, 2023
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के 21-वर्षीय रामलाल भोई ने पांचवीं कोशिश में एनईईटी-यूजी परीक्षा पास कर ली है। बकौल रामलाल, जब वह 11 साल के थे व कक्षा 6 में पढ़ते थे तभी उनकी शादी कर दी गई और उनकी 6 महीने की बेटी है। उन्होंने कहा, "मैंने परीक्षा के बाद बेटी का चेहरा देखा...तब तक वह 6-माह की हो गई थी।"