राजस्थान में अगले एक सप्ताह के लिए क्या है मौसम का अनुमान?
आईएमडी के जयपुर स्थित केंद्र ने 5 जनवरी 2024 तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। बकौल आईएमडी, रविवार को जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बीते 24-घंटों में सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6°C दर्ज किया गया।
read more at IMD


