Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अभ्यर्थी ने साथी को दौड़ाकर पास की पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा, केस दर्ज

short by शिव / on Thursday, 4 January, 2024
जोधपुर (राजस्थान) में पुलिस कॉन्स्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गौरव मीणा नामक अभ्यर्थी ने अपनी जगह अपने साथी बलराम मीणा को दौड़ाकर परीक्षा पास कर ली। दरअसल, दौड़ के दौरान गौरव के पैरों में लगी दोनों चिप में अलग-अलग रीडिंग आने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने गौरव और बलराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।