राजस्थान में अलग-अलग कोर्स में कितने विदेशी विद्यार्थी पढ़ रहे हैं?
राजस्थान में अलग-अलग कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कुल 1,114 विदेशी छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं जिसमें 814 छात्र और 300 छात्राएं हैं। इसमें पीएचडी के 43, पोस्ट ग्रैजुएशन के 179, अंडर ग्रैजुएशन के 836, डिप्लोमा के 16 और इंटिग्रेटेड कोर्स के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। भारत में विदेशी छात्रों की संख्या के मामले में कर्नाटक (6,004) शीर्ष पर है।
read more at AISHE


