राजस्थान में आग लगने के बाद कार में फंसे 2 लोग, पुलिसकर्मियों ने शीशा तोड़कर बचाई जान
राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को 'X' पर बताया कि कॉन्सटेबल सियाराम और नाथूराम ने झालावाड़ में जलती कार का शीशा तोड़कर दो लोगों की जान बचाई है। पुलिस ने 'X' पर तस्वीर भी शेयर की है जिसमें क्षतिग्रस्त कार नज़र आ रही है। बकौल रिपोर्ट्स, जानवर के अचानक सामने आने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी।
read more at X (formerly Twitter)


