राजस्थान में आचार संहिता उल्लंघन के 278 मामलों में दर्ज की गईं एफआईआर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद से 'सी-विजिल' ऐप के ज़रिए रिपोर्ट किए गए आचार संहिता के उल्लंघन के 278 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 'सी-विजिल' ऐप पर 1868 सही शिकायतें मिलीं और इनमें से 100-100 मिनट के भीतर 1,565 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
read more at राजस्थान सरकार


