राजस्थान में आज शाम तक पहुंचेगा चक्रवात बिपरजॉय: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय के शुक्रवार दोपहर तक सौराष्ट्र और कच्छ (गुजरात) के ऊपर कमज़ोर पड़ने की संभावना है। यह चक्रवात दक्षिण राजस्थान में शुक्रवार शाम तक पहुंच सकता है। गौरतलब है, बिपरजॉय ने गुरुवार को गुजरात में 115-125 किलोमीटर/घंटे से लेकर 140 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ दस्तक दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


