राजस्थान में इंग्लिश की वर्कबुक के कवर पर छापा गया यूके का झंडा, सरकार ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद द्वारा छापी गई 9वीं कक्षा की इंग्लिश की वर्कबुक के कवर पेज पर यूके का झंडा छापा गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दिलावर ने कहा, "इसके पीछे कुछ अधिकारियों का निहित स्वार्थ है और यह धन कमाने का षड्यंत्र लग रहा है।"
read more at X (formerly Twitter)


