Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान की हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 November, 2023
कोटा (राजस्थान) में बुधवार को ईवीएम की सुरक्षा में तैनात एक आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। जवान की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगरा के रहने वाले जवान की मौत पर नयापुरा थाना के एसएचओ हरीश ने कहा, "प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है।"
read more at X