राजस्थान में ईसी ने बालकनाथ को '1,440 वोट होंगे और 1,450 पड़ेंगे' बयान को लेकर भेजा नोटिस
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में तिजारा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद बालकनाथ को चुनाव आयोग ने उनके बयान 'ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट तो 1,440 होंगे और वोट पड़ेंगे 1,450' को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है, "आप 2 दिन में अपना लिखित जवाब पेश करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


