राजस्थान में एसआई के घर से कैश और ज़ेवर हुए चोरी, 'ब्रेवरी अवॉर्ड' भी ले गए चोर
दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) नंदकिशोर मीणा के अलवर (राजस्थान) स्थित घर से करीब ₹60,000 की नकदी और करीब ₹1 लाख के ज़ेवर चोरी हो गए हैं। नंदकिशोर के पुत्र प्रदीप मीणा ने बताया कि उनके पिता को दिल्ली पुलिस से मिले 'ब्रेवरी अवॉर्ड' को भी चोर ले गए हैं। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
read more at News18 हिंदी


