Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ऐम्बुलेंस से ज़ब्त किए गए ₹5 करोड़ के ड्रग्स, चालक हुआ गिरफ्तार

short by शिव / on Sunday, 1 October, 2023
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में पुलिस ने निजी ऐम्बुलेंस से ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में ऐम्बुलेंस चालक सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सलीम के पास से 60 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब ₹5 करोड़ है। हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी से बचकर भागने की कोशिश करते समय सलीम गिरफ्तार किया गया।