राजस्थान में कक्षा 6-8 के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा के विज्ञान-गणित विषय का परिणाम हुआ जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने शनिवार को अध्यापक भर्ती लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) के विज्ञान-गणित विषय का परिणाम जारी कर दिया। आरएसएसबी के मुताबिक, इन शिक्षकों के कुल 7,435 रिक्त पदों पर 6,384 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा इस साल 25 फरवरी को आयोजित की गई थी।
read more at आरएसएसबी


