Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बोले- टिकट मिलते ही कलेक्टर सर-सर कहने लगे हैं

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 22 March, 2024
लोकसभा चुनाव-2024 में जोधपुर (राजस्थान) से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा ने कहा है, "10 दिन पहले कलेक्टर को फोन करता था तो पीए कॉल उठाता था।" उन्होंने आगे कहा, "टिकट मिलते ही कलेक्टर खुद फोन उठाने लगे हैं, सर-सर कहने लगे हैं। अभी तो सिर्फ टिकट मिला है, आधा करंट आ गया है...सांसद बन गया तो सोचो क्या होगा?"