Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कांग्रेस विधायक के खिलाफ रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों ने की नारेबाज़ी

short by शिव / on Sunday, 17 September, 2023
टोंक (राजस्थान) के देवली में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोगों ने स्थानीय कांग्रेस के विधायक हरीश मीणा के खिलाफ नारेबाज़ी की जिसका वीडियो सामने आया है। नारेबाज़ी कर रहे इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें परेशान कर रहा है।