राजस्थान में कांग्रेस विधायक सोलंकी को चेक बाउंस मामले में मिली 1 साल जेल की सज़ा
राजस्थान के एक कोर्ट ने चाकसू से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी वेद प्रकाश सोलंकी को चेक बाउंस मामले में एक साल जेल की सज़ा सुनाते हुए ₹55 लाख का जुर्माना लगाया है। बकौल रिपोर्ट्स, सोलंकी ने एक रिटायर्ड पीटीआई से प्लॉट दिलाने के बदले ₹35 लाख लिए थे और प्लॉट न दिलाने पर उसे चेक दिए जो बाउंस हो गए।
read more at हिन्दुस्तान


