Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है, सब एक-दूसरे का अपमान करने की होड़ में हैं: पीएम

short by शिव / on Wednesday, 10 May, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को माउंट आबू (राजस्थान) में एक जनसभा के दौरान कहा कि राजस्थान में राजनीतिक लड़ाई का भद्दा रूप दिख रहा है। उन्होंने कहा, "राजस्थान में जनता के हित के बजाय कुर्सी लूटने और कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है।" बकौल पीएम, सरकार के भीतर सब एक-दूसरे को अपमानित करने की होड़ लगाए हुए हैं।