राजस्थान में खेलते-खेलते तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से हुई मौत
राजसमंद (राजस्थान) में गुरुवार को खेलते-खेलते तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें 9-11 साल की उम्र की 3 लड़कियां व 8-वर्षीय एक लड़का शामिल है। उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक ने मेडिकल टीम को मौके पर बुलाकर सभी बच्चों का पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजन को सौंप दिए।
read more at Public


