Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में गहलोत सरकार की 'चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' का नाम बदला गया

short by शिव / on Monday, 19 February, 2024
राजस्थान सरकार ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार की 'चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' का नाम बदलकर 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' कर दिया है। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेन्स एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व अस्पतालों से सभी तरह की प्रचार सामग्री और अस्पतालों के काउंटर पर योजना का नाम 'मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना' लिखवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा है।