Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में गांव के एकमात्र शिक्षक को ट्रांसफर लेने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने बनाई सड़क

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 25 August, 2023
उदयपुर (राजस्थान) में गांव के एकमात्र शिक्षक को ट्रांसफर लेने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने 6 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में 2002 में प्राथमिक विद्यालय खुला था लेकिन यहां पहली बार 2022 में स्थाई तौर पर शिक्षक की नियुक्ति की गई। बकौल शिक्षक, उन्हें स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।