राजस्थान में गिरफ्तार हुई ड्रग तस्कर पूजा, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्ज़री लाइफ के वीडियो
नागौर (राजस्थान) में पुलिस ने ड्रग तस्कर पूजा भादू को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पिस्टल, 2.45 ग्राम स्मैक और 2.45 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स ज़ब्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पूजा आए दिन लग्ज़री गाड़ियों और रुपयों के साथ वीडियो शेयर कर लग्ज़री लाइफ दिखाती थी। पुलिस मामले में पूजा से पूछताछ कर रही है।
read more at News18 हिंदी


