Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में घर में मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 20 January, 2024
डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) में शनिवार सुबह एक घर में संदिग्ध हालात में एक परिवार के 4 लोगों के शव मिले। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 30 व 32 वर्षीय दो बहनें और एक बहन के 2 बच्चे शामिल हैं। बकौल पुलिस, दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी और दोनों के पति सऊदी अरब में काम करते हैं।