राजस्थान में चंद सेकेंड में 3 बार पलटी तेज़ रफ्तार बोलेरो, कई फीट दूर जा गिरे युवक की हुई मौत
राजस्थान के झुंझुनू में बुधवार को एक तेज़ रफ्तार बोलेरो कार सड़क किनारे मिट्टी के टीले से टकराकर अनियंत्रित होकर चंद सेकेंड में 3 बार पलट गई। इस दौरान गाड़ी में बैठा राकेश नामक युवक उछलकर कई फीट दूर जा गिरा जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, राकेश की अगले महीने शादी होने वाली थी।
read more at Public


