Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में चलती बाइक में आग लगने के बाद चालक ने कूदकर बचाई जान

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 5 September, 2023
जालौर (राजस्थान) के बागरा इलाके में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई जिसके बाद बाइक चला रहे शख्स ने कूदकर अपनी जान बचाई। जलती हुई बाइक का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही देर में बाइक जलकर खाक हो गई और बाइक में आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।