राजस्थान में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के 20,546 पदों पर होगी भर्ती, पदों का ब्योरा जारी
राजस्थान सरकार ने बताया है कि राज्य में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के 20,546 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें से नर्सिंग ऑफिसर के 8,750, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4,847, फार्मासिस्ट के 3,067, लैब टेक्नीशियन के 2,190, सहायक रेडियोग्राफर के 1,178, नेत्र सहायक के 117, डेंटल टेक्नीशियन के 151 व ईसीजी टेक्नीशियन के 246 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
read more at हिन्दुस्तान


