राजस्थान में चुनाव आचार संहिता के बीच बोलेरो से मिले ₹14 करोड़ के सोने-चांदी के ज़ेवर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य में लगी आदर्श आचार संहिता के बीच बांसवाड़ा पुलिस ने शनिवार को एक बोलेरो से 17.93 किलोग्राम सोना और 49.83 किलोग्राम चांदी के ज़ेवर बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद माल की कीमत करीब ₹14 करोड़ है। पुलिस ने माल ज़ब्त करते हुए आयकर और जीएसटी विभाग को मामले की सूचना दी है।
read more at Public


